नई दिल्ली, 19 अगस्त 2018: अपनी पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए मछली बेचने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1.5 लाख रूपय का योगदान किया है।
कोच्चि की रहने वाली छात्रा हनान ने कहा कि यह पैसा उनके पढ़ाई के लिए किए जा रहे संघर्ष के सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोगों ने उसकी और उसके परिवार की मदद के लिए दिया था।
हनान ने कहा कि पैसा मुझे लोगों से मिला था और जरूरतमंद की मदद के लिए इसे वापस देखकर मैं बहुत खुश हूं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में एंकर की भूमिका निभाने वाली हनान ने लोगों से राहत कार्य के लिए अधिक से अधिक दान करने की गुजारिश की है।







