नई दिल्ली, 08 जुलाई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
एनडीआरएफ की ओर से शनिवार को बताया गया कि इन राज्यों में बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले लाखों में 45 टीमों को तैनात कर दिया गया है। बाढ़ की आपदा के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने में सक्षम और विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त राहत एवं बचाव कर्मियों को इन टीमों में शामिल किया गया है।







