Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    टेस्टिंग के तौर पर लगाई लाल फूल गोभी, दो बिस्वा में कमा लिए एक लाख रुपये

    ShagunBy ShagunFebruary 18, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,932

    गाजीपुर के उन्नतशील किसान पंकज राय ने नेटशेड में की खेती 

    गाजीपुर/लखनऊ, 18 फरवरी 2021: जहां पर आधुनिक खेती एक सपना था, वहां पर आज इसके नये नये रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं मिर्च तो कहीं केला, टमाटर के साथ ही विभिन्न तरह की ये खेती लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कश्मीरी केसर से लेकर लाल, हरी फूल गोभी सब कुछ यहां उपलब्ध है।

    गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद तहसील स्थित करईल क्षेत्र में किसानों ने कुछ ऐसा ही कमाल दिखाया है। यहां किसानों ने आधुनिकता को अपनाया और कुछ वर्षों में ही वह खुशहाल हो गये। करीमुद्दीनपुर के किसान पंकज राय इन्हीं में से एक हैं। अभी उन्होंने लाल गोभी का परीक्षण के तौर पर लगाई है। उन्होंने दो बिस्वा के नेट शेड में एक लाख रुपये की लाल फुल गोभी बेची है।

    पंकज राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित होकर उनके मन में आधुनिक खेती का विचार दो साल पूर्व आया और उन्होंने नेटशेड को लगवाया। कश्मीरी केसर को भी यहां लगवाया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परीक्षण के तौर पर दो बिस्वा नेट शेड में दो हजार लाल फुलगोभी के पौधें रोपवाए। पौध भी खुद के यहां तैयार करवायी। छह सौ रुपये में बीज मंगाया था। कुल खर्च दो हजार रुपये के लगभग आया और एक लाख रुपये में बिक्री हुई है।

    उन्होंने बताया कि सामान्य सफेद फुल गोभी जहां दस से बारह रुपये में बिकी, वहीं लाल गोभी खेत से ही 50 रुपये प्रति की दर से बिक गयी। पंकज कहते हैं कि हम अपना बाजार बनाने में भी सफल हुए हैं। लोग दूर-दूर से आकर खेत से ही हर उत्पाद लेकर चले जाते हैं। पंकज ने बताया कि लाल गोभी की विशेषताओं के बारे में पढ़ा था कि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक होता है। इसलिए लोगों तक इसे मुहैया कराने के बारे में सोचा। बड़ी बात है कि यह हमारे वातावरण के अनुकूल है। अगले साल इसकी खेती बड़े पैमाने पर करेंगे।

    उन्होंने बताया कि लाल पत्ते वाली गोभी की खेती तो अधिक होती है, लेकिन लाल फुल गोभी देखने को बहुत ही कम मिलती है। लाल गोभी की विशेषता है कि इसमें कैलोरी कम होती है। यह एक अच्छा फाइबर का स्त्रोत है जो वजन कम करने में सहायक है। इसमें फाइटो केमिकल एंटीऑक्सीडेंट राइबोफ्लेविन और मिनरल पाए जाते हैं, जिससे मनुष्य स्वस्थ होता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आर्गेनिक विधि से तैयार करने से इसकी गुणवत्ता में और वृद्धि हो जाती है।

    अभी गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पंकज राय से मिले थे और उनकी खेती की बात सुनकर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने अपने ट्वीटर पर भी इसकी प्रशंसा की।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading