- सीमैप ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, वेबिनार में कई वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा
लखनऊ, 11 मई 2020: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में सोमवार को विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी एवं प्रसाशनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से भाग लिया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस व्याख्यान प्रोफेसर अनिल के. गुप्ता, संस्थापक, हनी बी नेटवर्क, सृष्टि, ज्ञान एंड नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन और सीएसआईआर भटनागर फेलो द्वारा दिया गया।
प्रोफ़ेसर अनिल के गुप्ता ने “लेवरेजिंग पीपुल्स नॉलेज और ट्रांसफ़ॉर्मिंग पोस्ट-पांडेमिक रूरल इंडिया के लिए एंटरप्रेन्योरियल पोटेंशियल” पर कहा कि इस समय ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों की और पलायन ने नए रोजगारों के सृजन के लिए विकेन्द्रीकृत सूक्ष्म और लघु उद्यमों की स्थापना के लिए नई संभावनाओं को जन्म दिया है। स्थानीय संसाधनों और संबंधित ज्ञान का प्रभावी ढंग से उपयोग और हॉरिजॉन्टल मार्केट डेवलपमेंट (ग्रामीण से शहरी), आपूर्ति श्रृंखलाओं के अलावा वर्टीकल सप्लाई चेन्स (ग्रामीण से ग्रामीण) आज समय की मांग है।
उन्होंने एरोमा मिशन फेज-2 के अगले चरण में एन्त्रेप्रेंयूरिअल, नेटवर्क्ड तथा अन्तर – इंस्टीटूशनल तंत्र के बारे में भी चर्चा की।
इस अवसर पर केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सीमैप द्वारा ग्रामीण शसक्तिकरण के लिए संस्थान की प्रौद्योगिकीयो एवं गतिविधियों की भी जानकारी दी। डॉ. अब्दुल समद ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक ई. मनोज सेमवाल, ई. भास्कर शुक्ला, संजय सिंह और डॉ. विक्रांत गुप्ता भी मौजूद थे।







