उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएसन ने कोविड हेल्प डेस्क आज 17 वे दिन कोविड संकर्मित कार्मिको का बढ़ाया मनोबल और लगातार कुछ मरीजों तक फ्री में पहुचायी जरूरी मदद
उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन की कोविड हेल्प डेस्क ने प्रदेश में संक्रमित बिजली कार्मिको अभियंताओ का आज का हाल जाना। उनका मनोबल न गिरने पाये इसके लिए एसोशिएसन ने अपने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियो को सचेत कर दिया है और सबको व्हाट्सप और मोबाइल के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहने को कहा है।एसोशिएसन हेल्प डेस्क ने जहा जरुरतमंदो तक दवा सेनीटाईजर मास्क भी फ्री में उपलब्ध कराया वही कुछ क्रिटकल कोविड संकर्मित मरीजों को फ्री में इमरजेंसी के लिए 12 लीटर का लाइट वेट पोर्टऐबिल ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराया, बता दें कि एसोसियसन के पदाधिकारी लगातार संकर्मित मरीजों को जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे जिसके लिए पूरे प्रदेश में अलग अलग 12 टीमे लगातार केंद्रीय कार्यालय के कोविड हेल्प डेस्क के संपर्क में रहकर सेवाए दे रहे हैं।
एसोसिएशन केे कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, सचिव आरपी केन अतरिक्त महासचिव अजय कुमार ने कहा एसोसिएसन के कोविद हेल्प डेस्क द्वारा कुछ अपने डॉक्टरों की सलाह पर कुछ संक्रमित कार्मिको को दवा भी पहुचाई और लगातार सबका मनोबल बढ़ाते हुए कोरोना को हाराने का संकल्प दिलाया गया, उन्होंने बताया कि अनेको कार्मिको की रिकवरी बहुत अच्छी है वो ठीक हो रहे लेकिन कुछ अभी क्रिटकल है जिनका मनोबल बढ़ाया जा रहा और उनके लिए हर सम्भव मदद की जा रही है।







