क्षेत्रिय कलाकारों को मौका देने के लिए एसआरके म्यूजिक ने पटना में खोला क्षेत्रीय कार्यालय
पटना, 18 फरवरी 2019: बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां अच्छे सिंगर है। लेकिन उनके साथ मुश्किल तब आती है, जब उनकी प्रतिभा दुनिया के समाने लाने के लिए कोई सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है। इसके अलावा उनके लिए मुंबई जाकर म्यूजिक रिलीज करना भी आसान नहीं होता है। इसलिए भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की चर्चित म्यूजिक कंपनी एसआरके म्यूजिक ने अपना क्षेत्रिय कार्यालय का शुभारंभ राजधानी पटना के एग्जीबीशन रोड जुबैदा कांप्लेक्स में हुआ।
इस मौके पर एसआरके म्यूजिक के सीएमडी रौशन कुमार ने बताया कि मुंबई पहुंच कर एक अच्छी कंपनी से अपनी म्यूजिक रिलीज करवाने में लोगों को तकलीफ होती है। इसलिए हमने प्लान किया कि पटना में एसआरके म्यूजिक का एक ब्रांच खोलें, ताकि लोगों को सपोर्ट मिले और वे इस प्लेटफॉर्म को आसानी एक्ससे कर पाये। हमें लोगों का काफी फोन आता है और वे पूछते हैं कि इसका कोई ब्रांच है क्या।
उन्होंने अश्लीलता को लेकर कहा कि हम उसका समर्थन नहीं करते हैं और सिंगरों से अपील करते हैं कि वे अच्छे गाने लेकर ही हमारे पास आयें। क्योंकि हम म्यूजिक इंडस्ट्री में ये मुकाम मेहनत से बनाई है। शारदा सिन्हा से लोगों को इंस्पायर्ड हो कर सिंगरों को अच्छे गाने गाने चाहिए। वे आज भी फेमस हैं। हमारी कोशिश रहती है कि अच्छे गाने को ही पब्लिक डोमेन में लाया जा सके।






