Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भगवान राम कभी सपा को माफ नहीं कर सकते: स्वाती सिंह

    ShagunBy ShagunNovember 2, 2024 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 218

    लखनऊ, 02 नवम्बर: वह रात दो नवम्बर की थी, जब सत्ता के मद में चूर उप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जब एक वर्ग को खुश करने के लिए कार सेवकों पर गोलियां चलाने का निर्देश दिया था। इससे सैकड़ों कार सेवक शहीद हो गये थे। यही नहीं इससे पहले 30 अक्टूबर को भी कुछ कार सेवकों ने शहादत दी थी।आज उन सबकी आत्माएं भव्य रामलला के मंदिर को देखकर खुश हो रही होंगी। ये बातें भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

    उन्होंने शहीद रामभक्तों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी हजारों रामभक्तों को मारने की दोषी है। उसे भगवान राम कभी माफ नहीं कर सकते। मंदिर के सामने ही दो सगे भाइयों शरद कोठारी और राम कुमार कोठारी को मार दिया गया था। आस्था पर सपा ने जबरदस्त चोट पहुंचाया और आज “बंटेंगे तो कटेंगे” के नारे से सपा घबरा रही है। इसी माह होने वाले उपचुनाव में भी जनता समाजवादी पार्टी को करारा जवाब देने जा रही है।

    स्वाती सिंह ने कहा कि कार सेवकों की आत्माएं सपा को खोखला कर देंगी। एक दिन ऐसा आएगा, जब सपा का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। आज सपा “बंटेंगे तो कटेंगे” के नारे से घबरा रही है। आने वाले समय में यह नारा सिद्ध होगा। पूरा बहुसंख्यक समाज एकजुट होकर एक परिवार की पार्टी को नकार देगी। आने वाले उपचुनाव में भी सपा की करारी हार होने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में स्थापित होकर रामभक्तों को आशीर्वाद दे रही है। केन्द्र और राज्य दोनों जगहों पर रामभक्त हैं। इसी कारण देश और प्रदेश में विकास चतुर्दिक हो रहा है। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। यही कारण है कि विपक्ष में घबराहट है, जिसके कारण ऊल-जलूल के भाषणबाजी करते हैं। इसे जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

    Shagun

    Keep Reading

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    क्लाइमैक्स अभी बाकी है: सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागना चाहती थी?

    कैम्पटी फाल्स: खूबसूरत प्रकृति की गोद में नहाने का मज़ा ही कुछ और

    क्या आप जानते हैं इन भारतीय कहावतों का अर्थ : दिन में गरमी रात में ओस, कहे घाघ बरखा सौ कोस

    सुलझ गई राजा रघुवंशी की मौत की गुत्थी, चौथा आरोपी भी ट्रांजिट रिमांड पर

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का दावा भारत की जनसंख्या 1.46 अरब के करीब पहुंच चुकी है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    94628
    Visit Today : 1663
    Visit Yesterday : 1457
    Hits Today : 13689
    Total Hits : 4545835
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    June 12, 2025

    क्लाइमैक्स अभी बाकी है: सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागना चाहती थी?

    June 12, 2025

    यह हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर: खासियत जानकार हैरान रह जायेंगे आप

    June 12, 2025

    जीवन को दो शर्तों पर जिया जाना चाहिए!

    June 11, 2025

    कैम्पटी फाल्स: खूबसूरत प्रकृति की गोद में नहाने का मज़ा ही कुछ और

    June 11, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading