Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    लॉवर्स होटल ग्रुप ने दूसरे होटल के साथ जयपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई

    By October 6, 2017 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    जयपुर, 6 अक्टूबर।  लॉवर्स होटल ग्रुप देश की नंबर वन अंतरराष्ट्रीय होटल श्रृंखला है और दुनियाभर में होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। इस ग्रुप ने आज जयपुर में गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल होटल की शुरुआत की घोषणा की।
    इस गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल होटल को सदियों तक याद रखने के लिए तैयार किया गया है। जयपुर की ये एक लक्जरी होटल है, जिसमें 48 विशाल कमरे और स्वीट हैं। होटल के हर कमरे को खास तरीके से डिजाइन किया गया है और इसके इंटीरियर में जीवंतता नजर आती है, जिसे आज के जमाने के पर्यटकों के आराम और लक्जरी को ध्यान में रखकर किया गया हैं।
    गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल फुलटाइम सर्विस होटल है, ’14 टेबल’ रेस्तरां जिसमें पूरे दिन विविध व्यंजन वाले भोजन उपलब्ध है। दोस्तों के साथ वक््त बिताने या बिजनेस पार्टीज के लिए गल्प बार भी है। वीडियो कॉन्फ्रेंस समेत सभी सुविधाओं वाले सज्जित बिजनेस सेंटर के अलावा सभी व्यावसायिक जरूरतों और सोशल फंक्शंस और सम्मलेनों के लिए खास तरह से डिजाइन किए रूफटॉप बेंक्वेट हैं। उन लोगों के लिए एक सुसज्जित फिटनेस सेंटर भी यहाँ है जो पर्यटन के दौरान भी वर्कआउट से कभी नहीं चूकते।
    गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल जयपुर के उद्घाटन के अवसर पर नवजीवन समूह के प्रबंध निदेशक श्री अनंत मेहता ने कहा, गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल जयपुर हमारी कंपनी के विकास और शहर के आतिथ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विश्व स्तर पर बदल परिदृश्य को देखते हुए हम एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ हाथ मिलाकर बेहद उत्साहित हैं। गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल को लम्बे समय तक दिल बसी याद की तरह डिजाइन किया गया है। विशाल कमरों, सुसज्जित फिटनेस सेंटर, बिजनेस कोंफ्रेंसेस और हजारों लोगों के सोशल फंक्शन के लिए कई नई सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है।
    इस अवसर पर बोलते हुए गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल होटल एंड रिसॉर्ट्स के दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक श्री विमल सिंह ने कहा, गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल जयपुर में लॉन्च होना शहर में हमारे ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत बनाता है और देशभर में हमारे ब्रांड के तेजी से बढ़ते नेटवर्क की पुष्टि करता है। शहर में हमारी दूसरी होटल के साथ हम बाजार में हमने अपनी मौजूदगी बढ़ाई है इसके जरिए हम पर्यटन और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले मेहमानों को बेहतरीन विकल्प देंगे।
    एमआई रोड पर शहर के हृदय स्थल पर स्थित ये होटल हवाई अड्डे से केवल 30 मिनट की ड्राइव और रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की दूरी पर है। यह प्रमुख पर्यटक आकर्षण और शॉपिंग सेंटर जैसे हावा महल, सिटी पैलेस, आमेर किला, बापू बाजार आदि के करीब है।
    अंतरराष्ट्रीय मानक सेवाओं, लक्जरी सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ एक त्रुटिहीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ गोल्डन ट्यूलिप एसेन्शियल बेहतरीन का अच्छा वादा करता है। गोल्डन ट्यूलिप होटल एंड रिसॉर्ट्स फिलहाल दक्षिण एशिया क्षेत्र के 19 शहरों में 26 होटल संचालित करते हैं। अगले एक साल में पूरे देश में ये 6 से 8 नए होटल खोलने की प्रक्रिया में हैं।
    गोल्डन ट्यूलिप होटल एंड रिसॉर्ट्स के बारे में
    गोल्डन ट्यूलिप होटल एंड रिजॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य श्रृंखला लूवर होटल ग्रुप, जिन जियांग इंटरनेशनल होल्डिंग्स ग्रुप का एक हिस्सा है। गोल्डन ट्यूलिप होटल दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक विमल जे सिंह द्वारा भारत में 2007 में शुरू किया था। इस होटल श्रृंखला में पूरे देश में 24 होटल्स हैं। इस श्रृंखला में 3 स्टार ट्यूलिप इन, 4 स्टार गोल्डन ट्यूलिप और 5 स्टार रॉयल ट्यूलिप भारत के प्रमुख महानगरों और द्वितीय श्रेणी के शहरों में हैं। एक अंतरराष्ट्रीय विरासत का हिस्सा होने के साथ, गोल्डन ट्यूलिप होटल (दक्षिण एशिया) न भारत के न केवल स्थानीय क्षेत्रों के आकर्षण और परंपराओं को बरकरार रखा, बल्कि ये आधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय मानकों और नवीनतम तकनीक का एक सौंदर्य का मिश्रण भी हैं।
    लॉवर्स होटल समूह के बारे में
    लौवर होटल समूह दुनियाभर में होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक प्रमुख ब्रांड है। फिलहाल इसके 51 देशों में कुल 100,000 कमरों की कुल क्षमता के वाले लगभग 1,175 होटल हैं। इसमें 1 से 5 सितारा से लेकर एक सम्पूर्ण होटल श्रृंखला है, जिसमें 6 ब्रांड शामिल हैं प्रीमियर क्लासी, कैम्पैनाइल, किरियाड, ट्यूलिप -इन, गोल्डन ट्यूलिप एट रॉयल ट्यूलिप । लौवर होटल समूह जिन जियांग इंटरनेशनल होल्डिंग्स कं, लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है और ये चीन के सबसे बड़े पर्यटक और यात्रा समूह में से एक है।

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading