Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    ‘प्रेरक सम्मान 2021’ का लखनऊ में आयोजन, जारी किया गया नए वर्ष का कैलेंडर भी

    ShagunBy ShagunJanuary 5, 2021Updated:January 5, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    लखनऊ, 5 जनवरी 21: समाजसेवी पत्रकार एवं शिक्षाविद पंडित जगदीश नारायण मिश्र की 17 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आलमबाग स्थित नारायण भवन में एक स्मृति सभा एवं ‘प्रेरक सम्मान 2021’ का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र जी ने कुशल संगठनकर्ता के रूप में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करते हुए, समाज निर्माण और शिक्षा क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने स्वर्गीय मिश्र जी से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए, उनके योगदान की चर्चा की।

    इस अवसर पर दो लोगों को प्रेरक सम्मान 2021, क्रमशः – राष्ट्रधर्म प्रकाशन के प्रभारी निदेशक और वरिष्ठ कर्मचारी नेता सर्वेश चंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ रंगकर्मी एवं कर्मचारी नेता अनिल निरंजन को दिया गया।

    साथ ही प्रेरक युवा सम्मान 2021 क्रमशः- फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ रंगकर्मी कपिल तिलहरी और वरिष्ठ रंगकर्मी एवं सिने कलाकार अम्बरीश बॉबी को दिया गया।

    इस अवसर पर स्व मिश्र जी की स्मृति में विगत वर्ष की तरह, वर्ष 2021 का कलेण्डर भी जारी किया गया, जिसकी थीम है, “दो गज दूरी -मास्क है जरूरी”।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजेश राय ने कहा कि, स्वर्गीय मिश्र जी हर किसी की परेशानी को खुद की समझ कर उसके निदान में लग जाते थे।

    प्रोफेसर ए पी तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र जी के कार्यों का स्मरण ही स्वतः उर्जा का संचार कर देता है। भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी ने मिश्र जी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा की, माननीय सरसंघचालक स्व.रज्जू भैया ने भी इस क्षेत्र के संघ कार्य की सराहना की ।

    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संघ विचारक कांति प्रसाद अग्रवाल, पूर्व अधिकारी सत्येंद्र कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार पंकज अवस्थी, समाजसेवी सुमंत सिंह,अधिवक्ता प्रशांत त्रिवेदी, करन वीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    स्वर्गीय मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता मिश्रा ने इस अवसर पर आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शरद जगदीश मिश्र द्वारा किया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    October 26, 2026
    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    October 26, 2026
    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    October 26, 2026
    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    October 26, 2026
    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    October 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading