लखनऊ,18 नवंबर 2021: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र पुष्कर सिंह धामी को लखनऊ विश्वविद्यालय एलमुनाई फाउंडेशन ने सम्मानित किया। अभिनन्दन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक और कुलपति प्रो आलोक कुमार राय भी उपस्थित रहे।
यहां की पुरानी यादों को ताजा कर पुष्कर सिंह भावुक हुए उन्होंने कहा कि आज सार्वजनिक जीवन के जिस भी मुक़ाम पर है उसमें इस विश्वविद्यालय का ही योगदान है। उनको विश्वविद्यालय और एलमुनाई कोऑर्डिनेटर प्रो निशि पांडे ने स्मृति पुष्प देकर स्वागत किया। पूर्व छात्रों की तरफ से उनको स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अलावा हबीबुल्लाह छात्रावास के पुरातन और वर्तमान छात्रों की तरफ से भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो राकेश चंद्रा ने किया।