लखनऊ, 07 अप्रैल। लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने एलडीए कानपुर रोड स्थित मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया महापौर ने रक्तदाता को ईश्वर स्वरूप बताते हुए लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है हमें इसके महत्व को समझना चाहिए क्योंकि इससे दूसरे के जीवन को बचाया जा सकता है साथ ही साथ आकस्मिक जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से जरूरतमंद को तुरंत ब्लड मिलने की सुविधा उपलब्ध रहती है।
महापौर ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाली यूनाइट फाउंडेशन एवं न्यूज़ इंडिया समेत सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा रक्तदान के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक श्री राधेश्याम जी ने बताया की मेडिक्स हॉस्पिटल 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल होगा जो चिकित्सा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। डॉ अभिषेक सिंह ने महापौर को नवनिर्मित हॉस्पिटल का निरीक्षण भी करवाया और वहां पर भविष्य में उपलब्ध होने वाली चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में भी बताया कार्यक्रम में यूनाइट फाउंडेशन के श्री भास्कर दुबे एवं न्यूज़ टाइम्स के श्री शेखर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं डॉक्टर नर्स आदि मौजूद थे।







