- ‘ग्राउंड टू ग्लोरी’ थीम के साथ उभरते इंजीनियर्स के जुनून, कड़ी मेहनत और धीरज का जश्न मनाने हेतु किया जाएगा एक आयोजन।
- फाइनल के लिए 388 प्रविष्टियों में से 221 काॅलेजों ने योग्यता हासिल की।
इन्दौर, 27 जनवरी 2018: एसएई इंडिया, आॅटोमोटिव इंजिनियरिंग की एक पेशेवर संस्था द्वारा बहुप्रतिक्षित बाहा सीरीज के 11वंे संस्करण का आगाज़ किया गया। यह आयोजन 24 से 28 जनवरी 2018 तक इंदौर के पास पीथमपुर में एनएटीआरआईपी सुविधा के साथ आयोजित किया जाएगा जिसमें महिन्द्रा के रूप में एक मुख्य प्रायोजक के साथ-साथ 35 अन्य उद्योग भी प्रायोजक हैं। बाहा एसएई इंडिया 2018 के लिए लगभग 388 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थी, जिसमे से पारम्परिक बाहा के लिये 180 टीमों तथा वर्चुअल राउण्ड में ई-बाहा के लिये 41 टीमों का चयन किया गया था। इसका अनुकरण 29 और 30 जनवरी 2018 को होने वाली एचआर मीटिंग द्वारा किया जाएगा।
इस चार दिवसीय आयोजन में तकनीकी निरीक्षण, स्थिर मूल्यांकन जैसे-डिज़ाईन, लागत और बिक्री प्रस्तुति एवं गतिशील आयोजन जैसे-गतिवृद्धि, स्लेड पुल, सस्पेंशन और ट्रैक्शन तथा कुशल संचालन योग्यता को शामिल किया जाएगा। एनएटीआरआईपी के तत्वावधान में 24 से 28 जनवरी 2018 तक नैट्रेक्स सुविधा के साथ इंदौर के पास पीथमपुर में ई-बाहा के लिये 2 घंटे और एम-बाहा के लिये 4 घंटों का एन्ड्यूरेंस राउण्ड आयोजित किया जाएगा।
बाहा एसएई इंडिया के द्वारा प्रत्येक वर्ष एक नई थीम को अपनाना एक अद्वितीय और उल्लेखनीय विशेषता है। इस वर्ष बाहा 2018 के लिए थीम ‘ग्राउण्ड टू ग्लोरी’ है, जो ऐसे उभरते इंजीनियर्स के जुनून, कड़ी मेहनत और धीरज का प्रतिनिधित्व करती है, जो अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए पूरे साल पूरी लगन के साथ प्रयासरत रहते हैं। यह थीम छात्रों को सहर्ष चुनौतियों का सामना करने हेतु प्रेरित करती है। यह छात्रों को उनकी यात्रा और सीमाओं को चुनौती देने हेतु तैयार करती है तथा बाहा इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिये ग्राउण्ड फाॅर ग्लौरी का निर्माण करता है।
इस अवसर पर बोलते हुए डाॅ. पवन गोयनका, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘बाहा एसएईइंडिया और इसकी बढ़ती लोकप्रियता में महिन्द्रा के सहयोग का यह 11वाँ वर्ष है, इस वर्ष दो आयोजनों को प्रायोजित करते हुए हम गर्व का अनुभव करते हैं। हम नवाचार की भावना, जो कि ग्राउण्ड टू ग्लोरी के आसपास उपयुक्त है का उत्सव मनाएंगे। महिन्द्रा पर हम युवा इंजीनियरिंग छात्रों के कौशल को सुधारने, युवाओं की इंजीनियरिंग क्षमता को बढ़ाने तथा भारत के लिए आवश्यक तकनीकी मानव संसाधन विकसित करने हेतु समर्पित हैं।’’
श्री मुकेश के तिवारी, कन्वीनर बाहा एसएई इंडिया 2018 ने बताया, ‘‘चूंकि प्रतिस्पर्धा शुरू हो रही है और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में अपनी प्रतिभा और कौशल को झोंक दिया है, पिछले 11 वर्षों से बाहा एसएई इंडिया के साथ यह संबंधता हम में से प्रत्येक को बहुत खुशी प्रदान करती है। इन वर्षों में हमने देखा है कि प्रतिभागियों के उत्साह में काफी वृद्धि हुई है और उनकी भागीदारी का स्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान संस्करण पिछले सभी वर्षों की तुलना में अधिक सफल होगा और नवाचार के लिए नवीन मानक स्थापित करेगा।’’







