- भव्य सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2018 सम्पन्न: खेसारी लाल , काजल राघवनी, अक्षरा सिंह सहित अनेक सितारों को मिला अवार्ड
- उदय भगत – रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ अवार्ड, मंजुल ठाकुर बेस्ट डायरेक्टर , मेहंदी लगा कर रखना बेस्ट फ़िल्म
मुंबई/पटना, 23 अक्टूबर 2018: भोजपुरी फ़िल्म जगत की सबसे प्रतिष्ठित सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2018 मुंबई में सम्पन्न हुआ। भारी भीड़ और भव्यता लिए रंगारंग कार्यक्रम के बीच मेगा स्टार रवि किशन को बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक अवार्ड तो खेसारी लाल यादव को बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया । वहीं काजल राघवनी को बेस्ट एक्ट्रेस तो अक्षरा सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस ( क्रिटिक ) अवार्ड से सम्मानित किया गया। आम्रपाली दुबे को मोस्ट पॉपुलर एक्टर फीमेल का अवार्ड मिला। पवन सिंह को बेस्ट सिंगर के अवार्ड से तो कल्पना पटवारी को बेस्ट सिंगर फ़ीमेल का अवार्ड मिला।

संजय पांडे को बेस्ट खलनायक का तो देव सिंह को बेस्ट विलेन का क्रिटिक अवार्ड मिला। मेहंदी लगा रखना को बेस्ट फ़िल्म, मंजुल ठाकुर को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी मनोज टाइगर को बेस्ट कोमेडियन तो अवधेश मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का और यश कुमार को बेस्ट ऐक्शन हीरो का अवार्ड मिला। उदय भगत और रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से तो प्रवेश लाल यादव को मोस्ट डयनेमिक प्रडूसर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।







