नई दिल्ली, 24 मई। भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्री माने जाने वाली चांदनी सिंह और गायक राकेश मिश्रा का नया एलबम कमर के कलच कहेला यहां यू ट्यूब पर जारी हो गया। इस एलबम के जारी होते ही यू ट्यूब पर यह एलबम छा गया। इस अलबम को जारी किया है आदिशक्ती फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड ने। चांदनी ने सोशल मीडिया पर इस एलबम का लिंक शेयर करते हुये लिखा है और बधाई! लिजीए आगया कमर के कलच कहेला।
लिंक : https://youtu.be/SzzeAQXKCEg
इस एलबम को लेकर राकेश मिश्रा भी काफी उत्साहित हैं वे कहते हैं शुक्रिया आदि शक्ती फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड और धन्यवाद चांदनी सिंह जी की आपके साथ एक बेहतरीन एलबम का हिस्सा बना। शानदार एलबम और शानदार टीम।चांदनी सिंह इस अलबम कमर के कलच कहेला के जरिये इस गर्मी में भी तापमान को और बढ़ा रही हैं. ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस एलबम में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं।







