पटना, 26 अक्टूबर 2018: आदि शक्ति फिलम्स की खोज और पलंग करे चोईं-चोईं से भोजपुरी एलबम इंडस्ट्री में छायीं चांदनी सिंह एक बार फिर से अपने नये एलबम से धमाका करने को तैयार हैं। इस बार वे एलबम ‘जहिया से शादी भईल’ के जरिये अपने फैंस के दिलों में उतरने की कोशिश करेंगी। इंडस्ट्री में इन दिनों चांदनी के हॉटनेस की चर्चा भी खूब है। कहा जाता है कि वे जितनी सेक्सी हैं उतनी ही वे भोली भी हैं।
इस एलबम में स्वर दिया है राकेश मिश्रा ने। इस एलबम को जारी कर रही है आदि शक्ती फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड। एलबम का गीत लिखा है छोटे बाबा आरा ने, जबकि विशेष आभार चंदन श्रीवास्तव का है। मनोज मिश्रा की सुपरहिट प्रस्तुति जहिया से शादी भईल की परिकल्पना अखिलेश यादव ने किया है। सहयोगी हैं सोनू चौबे और वशिष्ठ चौबै। एडिटर हैं विवेक सिंह।
इस एलबम के बारे में चांदनी सिंह कहती हैं राकेश जी के साथ मैने पहले भी काम किया है आप उन्हे फनी सिंगर कह सकते हैं। मेरा और राकेश जी का फनी अंदाज आपको इस एलबम जहिया से शादी भईल में भी दिखेगा। यह एलबम जल्द ही बाजार में आने वाला है।







