Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    ईद पर रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली की फिल्‍म ‘बॉर्डर’

    By May 11, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    पटना, 11 मई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की फिल्‍म ‘बॉर्डर’ इस ईद रिलीज होगी, जिसका टीजर मुंबई में लांच किया जा चुका है। टीजर निरहुआ इंटरटेंमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के अधिकृत यू ट्यूब पेज पर किया है। टीजर में प्रतीकात्‍मक रूप से सीमा की रक्षा करने वाले देश के सैनिकों के जज्‍बे, उत्‍साह और समर्पण को दिखाने की कोशिश की गई है। इससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्‍म का आधार देशभक्ति और जंग होगा।

    निरहुआ इंटरटेंमेंट के बैनर की खासियत उनका यूनिक प्रजेंटेशन रहा है, जो फिल्‍म ‘बॉर्डर’ के टीजर में भी देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में टीजर का कलात्‍मक प्रजेंटेंशन इससे पहले कभी नहीं हुआ था। वहीं, निरहुआ इंटरटेंमेंट ने आज पटना के एग्‍जीवीशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में अपना क्षेत्रीय वितरण कार्यालय भी स्‍थापित किया है। मौके पर हरिकेश यादव और रंजन सिन्‍हा ने बताया कि निरहुआ इंटरटेंमेंट भोजपुरी इंडस्‍ट्री की बेहतरी के लिए न सिर्फ फिल्‍मों की गुणवत्ता में सुधार लाया है, बल्कि भोजपुरी भाषी नई प्रतिभाओं को मौका देने का काम भी कर रहा है। इसी मकसद के तहत पटना में इसके कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।

    आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को दो फिल्मे बॉर्डर और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग सौ दिनों तक लगातार चली और सेट पर ही ऑनलाइन एडिटिंग की व्यवस्था की गई थी। एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू ने फ़िल्म की समाप्ति के साथ ही एडिटिंग भी पूरी कर ली थी। उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव। कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं रंजन सिन्‍हा और उदय भगत।  फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।

    #Bhojpuri film Border

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading