- खेसारीलाल यादव बने बेस्ट एक्टर व काजल बनी बेस्ट एक्ट्रेस
- भोजपुरी रत्न से सम्मानित हुए रवि किशन, निरहुआ मोस्ट पॉपुलर एक्टर व आम्रपाली दुबे मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस
पटना, 08 मई। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में स्क्रीन एंड स्टेज द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड लगभग सभी सितारों के रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ का जलवा देखने को मिला। ‘मेंहदी लगा के रखना’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। इस फिल्म को अनंजय रघुराज ने प्रोड्यूस किया था। इसी फिल्म के लिए खेसारीलाल यादव को बेस्ट एक्टर, काजल राघवानी को बेस्ट एक्ट्रेस और निर्देशक रजनीश मिश्रा को बेस्ट डेब्युडेन्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड समारोह का विकास सिंह वीरप्पन ने किया। बता दें कि विकास सिंह वीरप्पन भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं और वे बतौर अभिनेता भी फिल्मों नजर आ चुके हैं।
अवार्ड समारोह में साल 2017 की फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को भी सम्मानित किया गया। जाने माने निर्देशक मंजुल ठाकुर को उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट पॉपुलर एक्टर तो आम्रपाली दुबे को बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। मेगा स्टार रवि किशन को भोजपुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रचारक रंजन सिन्हा व उदय भगत को बेस्ट पीआरओ का अवार्ड मिला, जबकि बेस्ट विलेन का अवार्ड सुशील सिंह को उनकी फिल्म सिपाही के लिए मिला। इसी फिल्म के लिए मनोज टाईगर को बेस्ट कॉमेडियन के अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवार्ड आलोक कुमार को तो भोजपुरी क्वीन कल्पना को सर्वश्रेष्ठ गायिका के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस का खिताब निरहुआ एंटरटेनमेंट को दिया गया, वहीं निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार और आलोक कुमार को भोजपुरी जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आकाश सिंह यादव को बेस्ट डेब्युडेन्ट एक्टर तो काजल यादव को बेस्ट डेब्युडेन्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से नवाजा गया।







