मुंबई, 01 अक्टूबर 2018: बिग बॉस 12 में ग्लैमर के जलवे ही जलवे है बिग बॉस के घर में बने पूल में इस बार के कंटेस्टेंट्स की तरफ से हलचल देखने को मिली है। लेकिन जो देश दुनिया में सोशल मीडिया में सबसे चर्चित चेहरा था वो जसलीन मथारू का। जसलीन इस दौरान रेड बिकिनी में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। इस बार के सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर बने पूल के आस-पास का नजारा काफी रंगीन हुआ करता हैं। फिर चाहे बात सनी लियोनी की करें या कश्मीरा शाह की या फिर लोपामुद्रा या नितिभा कौल की। बिग बॉल के इतिहास में इन कंटेस्टेंट्स में पूल में डुबकी लगा कर हाजारों दिलों के तार छेड़ दिया था।

सीजन 12 में भी कई खूबसूरत चेहरे शामिल हुए हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। मगर इस बार के सीजन में सबसे मशहूर जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की है। बिग बॉस के घर के अंदर की चंद झलकियां देखने को मिली हैं जिमनें घर वाले पूल में मस्ती करते नजर आते हैं।
यूं तो जसलीन उम्र में अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं मगर दोनों के प्यार का कोई जवाब नहीं है। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर में बने पूल के किनारे भी देखा गया। अनूप, जसलीन के साथ पूल के किनारे वक्त बिताते भी नजर आए।







