जय छठी माई: यह इस प्रदेश के लिये खासतौर से तैयार किया गया कार्यक्रम है
पटना, 8 नवंबर 2018: अनूठे शो लाइन-अप्स और क्षेत्र में भागीदारी पूर्ण ऑन-ग्राउंड गतिविधियों की पेशकश करने के लिये मशहूर बिग गंगा ने अपने कार्यक्रम ‘जय छठी माई‘ को पेश किया है। चैनल द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा की छटा दिखाई गयी । यह तीन घंटों का एक ऑन-ग्राउंड म्यूजिक इवेंट है, यह आयोजन पटना के गंगा घाटों पर न्यू पटना क्लब, वीरचंद पटेल रोड एरिया, पटना में 8 नवंबर को किया गया।

इस रोमांचक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के उस्ताद जैसे कि अभिनेता, सिंगर और टीवी प्रेजेंटर पवन सिंह, अभिनेत्री रानी चटर्जी, अभिनेता, सिंगर, टीवी प्रेजेंटर खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री निधि झा, अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव, अभिनेत्री काजल राघवानी, अभिनेता, टीवी प्रेजेंटर यश कुमार और सिंगर्स तृप्ति शाख्या, अनु दुबे और भरत शर्मा की भागीदारी देखने को मिली ।
बिग गंगा के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम निरंतर ऐसे कार्यक्रमों को पेश करने का प्रयास करते रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र को एकसाथ लेकर आये और हमें सीधे हमारे दर्शकों के साथ जोड़े। ‘जय छठी माई‘ के साथ हमने अपने दर्शकों के साथ क्षेत्र में सबसे बड़े त्योहार का जश्न सफलतापूर्वक मनाया है। बिग गंगा के ‘जय छठी माई‘ में शामिल हुये लोगों का उत्साह वाकई में कमाल का था। हमारा इरादा इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार पेश करते रहने का है, जो पूरी तरह से हमारे दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाता है।”







