मुंबई, 23 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलीब्रेट करने गोवा पहुंची हैं और बिपाशा ने गोवा में अपने पति के जन्मदिन की खास तैयारियां की हैं इसके साथ ही इंडस्ट्री के कुछ खास लोग भी इस कपल के सिलिब्रशन में भाग ले रहे है। बर्थडे की कई तसवीरें और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों स्टार बर्थडे इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं।

बता दे कि करण अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहे। बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। करण ने साल 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दूसरी शादी उन्होंने टीवी स्टार जेनिफर विगेंट से की थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया।








