मुंबई, 12 नवंबर 2018: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि अगर उनकी 1994 की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ दो दशक बाद डिजिटल मंच विशाल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो यह और भी ज्यादा लोगों द्वारा देखी जाएगी।
माधुरी ने यह बात नेटफ्लिक्स के ‘सी वाट्स नेक्सट: एशिया’ के लांचिंग के दौरान कही। माधुरी नेटफ्लिक्स के लिए एक मराठी फिल्म बना रही हैं, जिसका शीर्षक ‘‘15 अगस्त’ रखा गया है। यह एक चाल और मध्यवर्गीय भारतीय के संघर्षो की कहानी है। यह पूछे जाने पर कि क्या ‘‘हम आपके हैं कौन..’ 20 साल बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी?
माधुरी ने कहा, ‘दुनिया में दो जादुई चीजें हैं। एक थियेटर या सिनेमा तो दूसरा इंटरनेट। नेटफ्लिक्स ने दोनों को मिला दिया है। आज जो अवसंरचना है, अगर वह 20 साल पहले होता तो बहुत बढ़िया होता, क्योंकि नेटफ्लिक्स नहीं होने के बावजूद अगर ‘हम आपके हैं कौन..’ इतनी बड़ी हिट हुई थी, तो अगर नेटफ्लिक्स होता तो यह कई गुना और बड़ी हिट होती।’’







