मुंबई, 25 नवंबर 2018: अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित हीरोइनों में से एक है। हालांकि लोग भले ही उनकी फिल्मी बैकग्राउंड में इसकी भूमिका मायने अलग -अलग निकालें, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आलिया ना केवल बेहतरीन एक्टर बन गयी हैं।
बता दें कि अपनी हार्ड वर्किंग के चलते अभी कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थी। एक सीन को शूटिंग के दौरान आलिया के पैर में चोट लग गई थी, हालांकि आलिया ने अपने चोट लगने के बाद भी काम जारी रखा।
हाल में आई तस्वीरों में दिख रहा है कि आलिया ‘ब्लैक ड्रेस’ में छड़ी के सहारे चल रही हैं और उनके पांव में चोट भी दिखाई दे रही है।







