मुंबई, 10 जनवरी 2019: आमिर खान अपनी अगली फिल्म के लिए डाइटिंग कर रहे हैं। वह अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।
बता दें कि फिल्म के किरदार में वह खुद को फिट करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वजन घटाना हो या फिर बढ़ाना हो, वे कभी भी इससे पीछे नहीं हटते। वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए डाइटिंग कर रहे हैं। आमिर से जब पूछा गया कि वे आम तौर पर रविवार को क्या लेना पसंद करते हैं?
उन्होंने कहा कि पहले मैं कई सारी चीजें लेना पसंद करता था लेकिन इस समय मैं अपनी नई फिल्म की वजह से सख्त डाइट पर हूं। जब आमिर से उनकी अगली फिल्म का नाम पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया।






