मुंबई, 17 सितम्बर 2018: बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री ऋ़चा चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह रियलिटी शो बिग बॉस में कभी शिरकत नही करेंगी।
उनका कहना है कि वह बिग बॉस में कभी भी नहीं जाएंगी भले ही उसके लिए उन्हें कोई 100 करोड़ रूपए क्यों न दे। ऋचा ने कहा कि बिग बॉस में जाने के लिए जिस प्रकार का स्टेमिना और साहस चाहिए होता है, जो उनमें नहीं है।
बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस में इंडस्ट्री के कई सितारे शिरकत करते रहे हैं। बिग बॉग सीजन 12 जल्द शुरू होने वाला है।







