मुंबई, 13 दिसम्बर 2018: फ़िल्मी खबर हैं कि महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अमिताभ और शाहरुख ने कभी खुशी कभी गम, मोहब्बते, कल हो ना हो और भूतनाथ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष थिल्रर फिल्म ‘‘बदला’ बना रहे हैं। फिल्म ‘‘बदला’ में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू की भी अहम भूमिका है। पहले चर्चा हो रही थी कि शाहरुख इस फिल्म में एक कैमियो में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस नहीं बल्कि एक पूरा किरदार निभाने वाले हैं।
इस फिल्म में शाहरुख तापसी पन्नू के पति का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। बदला मर्डर मिस्ट्री होगी। इस फिल्म में अमिताभ जहां पुलिस अधिकारी बनकर एक हत्या के केस को सुलझाते हुए नजर आएंगे। वहीं तापसी पन्नू एक कारोबारी महिला के किरदार में दिखाई देंगी।







