फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को क्रोम पिक्र्चस की 15वीं एनिवर्सरी और फिल्म ‘‘बधाई हो’ की सफलता की पार्टी के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही फिल्म ‘‘दबंग-3’ पर मैं काम करने जा रहीं हूं। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना घर वापसी जैसा होगा क्योंकि इसी फ्रेंचाइज की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में आगाज किया था।
बता दें कि अभिनेत्री ने सलमान खान अभिनीत ‘‘दबंग’ से 2010 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म की शूटिंग का जिक्र करते हुए सोनाक्षी ने कहा, ‘‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ‘‘दबंग’ और ‘‘दबंग-2’ की रिलीज के बाद हमने लंबा अंतराल लिया। अब हम ‘‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। मैंने ‘‘दबंग’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, तो मेरे लिए यह घर वापसी जैसा है। इसलिए मैं बहुत रोमांचित हूं।







