मुंबई, 21 जनवरी 2019: अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि हाल के समय में देशभक्ति फिल्में कम बनाई जा रही हैं। यह बात उन्होंने देशभक्ति पर आधारित फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को रिलीज होने के बाद कही।

यामी ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग में देशभक्ति से प्रेरित फिल्में कम बनती हैं। उन्होंने कहा, हम वैसे भी देशभक्ति से प्रभावित कम ही फिल्में बनाते हैं, इसलिए लंबे समय बाद दर्शक इस तरह की फिल्म देखेंगे, जो बेहद महत्वपूर्ण घटना पर आधारित है। हमें वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।
फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में यामी ने कहा, हमारी टीम के भीतर फिल्म की रिलीज को लेकर घबराहट और उत्साह दोनों है। फिल्म के ट्रेलर पर हमें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, वह वास्तव में अद्भुत है।






