कभी-कभार हम एक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं
मुंबई, 13 नवंबर 2018: नब्बे के दशक के सबसे हिट अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्माताओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है।
बता दें कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्माताओं को इसकी खराब कहानी और निर्देशन के लिए दर्शकों से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। लोगों द्वारा आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी बड़े बजट की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए काफी नकरात्मक बातें कहे जाने के कारण फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी ने सभी तरफ से फिल्म को मिल रही कड़ी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है क्योंकि मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ जाकर देखी और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा, कभी-कभार हम एक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं।







