मुंबई, 25 अक्टूबर 2018: मुन्नी बदनाम हुयी डार्लिंग तेरे लिए..दबंग-2 फिल्म के इस सांग से हिट हुयी फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की इच्छा है वह 100 साल की उम्र तक डांस करें! बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों कलर्स के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। मलाइका ने कई फिल्मों में आयटम सॉन्ग किया है और उनके सारे आयटम नंबर हिट भी रहे है
मलाइका ने कहा कि यह सच है कि, उन्होंने अभी आयटम नंबर करने की गति कम कर दी है और इसके पीछे की वजह यह है कि अब वह एंट्रेप्रेन्योर बन गई हैं।
मलाइका ने कहा, मैं एंट्रेप्रेन्योर बन गई हूं और हाल ही में मैंने अपना फिटनेस स्टूडियो भी शुरू किया है। मेरा पूरा फोकस उधर ही है। डांस ऐसी चीज है, जिसे मैं ताउम्र करती रहना चाहती हूँ। मैं 100 साल की उम्र की भी हो जाऊंगी तो डांस करते रहना चाहती हूँ।







