मुंबई, 22 सितम्बर 2018: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी के किरदार को अब फिल्म इंडस्ट्री के नए चेहरे निभा सकते हैं खबर हैं कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती है।
बता दें कि एन टी रामाराव के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है। रकुल प्रीत सिंह को इस फिल्म में श्रीदेवी का रोल दिया गया है। कहा जा रहा है की एनटीआर बायोपिक के मेकर्स चाहते थे कि श्रीदेवी के रोल के लिए उन्हें कोई एक्ट्रेस से मिलता जुलता चेहरा मिले और साथ ही वो उनके हाव-भाव को भी पकड़ सकें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रकुल प्रीत उन्हें इस रोल में फिट लगीं। बता दें कि बॉलीवुड में वे अजय देवगन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कर रही हैं।







