छेड़खानी से निपटने का व्यवसायिक तरीका है फिल्म ‘सत्यमेव जयते
मुंबई, 15 दिसम्बर 2018: मिलाप जवेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें जोरदार एक्शन और मनोरंजन है एक निर्मम हत्या खुला घूमता हुआ है और उसकी सूची में लिखे सभी नामों में से दो बातें समान है। पहली तो यह कि वह सारे पुलिस वाले हैं और दूसरी यह है कि वो सभी भ्रष्ट हैं।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई लीड भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में नवोदित अभिनेत्री आशा शर्मा ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाया है। फिल्म ऑफ ब्लॉकबस्टर जी सिनेमा आज शनिवार 15 दिसंबर को रात 9:00 बजे फिल्म सत्यमेव जयते का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर करने जा रहा है।

इस फिल्म में भ्रष्टाचार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मिटाने की क्रिएटिव टीम ने पूरी कोशिश की है बता दें कि 70 से 80 और 80 के दशक में काफी लोकप्रिय थी। बेहतरीन अभिनय और जबरदस्त संवाद के साथ यह फिल्म एक बार फिर वही जादू करती नजर आएगी। साल 2018 में परमाणु के बाद यह जॉन अब्राहम की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म जान टायर को चीरते हुए और बुरे लोगों की पिटाई करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने एंग्री यंग मैन वाले रोल में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मनोज बाजपाई भी अपने खास अंदाज में नजर आए और एक ईमानदार वाले पुलिसकर्मी के रोल में उनके शानदार अभिनय ने इस फिल्म की विश्वसनीयता बढ़ा दी है।







