मुंबई, 23 जनवरी 2019: फिल्म ठाकरे के ट्रेलर रिलीज के दौरान बिग बी ने भी बाला साहब ठाकरे से जुड़ा अपना एक अनुभव शेयर किया है। बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहब ठाकरे की भूमिका निभाई है।
महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके जीवन में शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे का अहम योगदान रहा है। उन्होंने 35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ के दौरान हुए एक हादसे के वाकया को साझा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने की सख्त जरूरत थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से कोई एम्बुलेंस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी।
उन्होंने कहा कि ऐसे में बाल ठाकरे ने उनकी मदद की थी और उन्हें शिवसेना की एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। ठाकरे उस समय मदद नहीं करते तो शायद आज मैं जिंदा नहीं होता। बाला साहब ठाकरे के जीवन पर फिल्म ‘‘ठाकरे’ बनाई गई है।







