Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    25 जनवरी को रिलीज होगी फ़िल्म ‘लागल रहा बताशा’ 

    By January 6, 2019 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487

    मुंबई, 06 जनवरी 2019: वी क्लासिक मूवीज़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन चुकी अनोखी भोजपुरी फ़िल्म ‘लागल रहा बताशा’ फाइनली गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फ़िल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा और निर्देशक आलोक विसेन हैं, जिन्हें उम्मीद है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट एकदम अलग और नया है। फ़िल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है, जिसे लोगों ने भर – भर कर प्यार दिया है।

    इसे निरहुआ एंटरटेनमेंट बिहार में रिलीज करेगी, जिसकी कहानी खुद मनोज टाइगर ने लिखी है। आपको बता दें कि मनोज टाइगर भोजपुरी इंडस्ट्री के हरफनमौला कलाकार हैं। वे कभी हास्य अभिनेता, तो कभी विलेन, तो कभी रायटर की भूमिका में नज़र आते हैं, मगर इस बार फ़िल्म के लीड रोल में हैं।

    फ़िल्म की पटकथा गांव की नौटंकी में काम करने वाले एक आम युवक की है, जिसे नामचीन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से हुए प्यार हो जाता है। यह फ़िल्म थोड़ी देर के लिए शाहरुख खान और इरफान खान स्टारर फ़िल्म बिल्लू बारबर की याद दिला सकती है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा का मजमून ही अलग होता है। इसलिए इसके ट्रीटमेंट भी अपने जवार के हिसाब से होते हैं। फ़िल्म को आलोक विसेन ने बहुत शिद्दत से बनाया है, जिसमें मनोज टाईगर का सहयोग उन्हें खूब मिला है।

    फ़िल्म में आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर की अनोखी जोड़ी तो यूएसपी हैं ही, साथ ही और भी बहुत कुछ एंटरटेनिंग चीजें फ़िल्म में होंगी। ये दावा आलोक विसेन करते हैं। वे कहते हैं कि फ़िल्म की कहानी में नवीनता तो है ही साथ ही फिल्मांकन में भी भव्यता देखने को मिलेगी। बहरहाल फ़िल्म की रिलीज डेट आ चुकी है। अब देखना होगा फ़िल्म को और इस नई जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर कितना रेस्पॉन्स मिलता है।

    Keep Reading

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    'The Narmada Story' Creates a Digital Sensation!

    ‘द नर्मदा स्टोरी’ ने मचाया डिजिटल तहलका!

    South Africa is even more beautiful than I imagined: Tina Thadani

    दक्षिण अफ्रीका मेरी सोच से भी ज्यादा खूबसूरत : टीना ठडानी

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading