Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    ‘राजतिलक’ की शूटिंग समाप्त होते ही कल्‍लू बोलें: मुराद पूरी हुई

    By December 25, 2018Updated:December 31, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 719

    पटना, 25 दिसम्बर 2018: निर्देशक रजनीश मिश्रा की एक और फिल्‍म ‘राजतिलक’ की शूटिंग मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्‍न हो चुकी है, फिल्म अब नए साल में रिलीज होगी। इस मौके पर फिल्‍म में एक अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा ऑनलोकेशन रिपोर्टिंग करते नजर आये। उन्‍होंने फिल्‍म में लीड रोल में नजर आने वाले सुपरस्‍टार अरविंद अकेला से ‘राजतिलक’ के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कहा कि उनकी मुराद पूरी हो गई। वे बाबा मोशन पिक्‍चर्स और रजनीश मिश्रा के साथ काम करने को इच्‍छुक थे, जो अवधेश मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा और रजनीश मिश्रा के कारण संभव हो सका।

    कल्‍लू ने पैकअप के बाद ये भी कहा कि अब तक उन्‍होंने जितनी भी फिल्‍में की है, ‘राजतिलक’ की टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा है। इसमें इंडस्‍ट्री के सारे दिग्‍गज कलाकारों को साथ काम करने का मौका मिला। यह अपने आप में एक अलग तरह का अनुभव है। हालांकि मैं फिल्‍म के दौरान फर्स्‍ट टेक में नर्वस हो गया था, मगर सबों का सपोर्ट मिला। उन्‍होंने फिल्‍म में अपनी भूमिका को लेकर बताया कि इसमें दर्शकों की रियल लाइफ कल्‍लू के साथ होगी। उन्‍होंने सोनालिका प्रसाद की भी तरीफ की, जो इस फिल्‍म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्‍यू कर रही हैं।

    वहीं, मेंहदी लगा के रखना से निर्देशन की जर्नी शुरू कर डमरू और मैं सेहरा बांध के आउंगा के जरिये ‘राजतिलक’ तक पहुंचे निर्देशक रजनीश मिश्रा ने भी फिल्‍म को बेहद शानदार बताया और कहा कि आखिरकार हमने एक और बेहतरीन फिल्‍म की शूटिंग पूरी कर ही ली। यह फिल्‍म सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा है, जो दर्शकों के बीच की कहानी पर ही बेस्‍ड है। उम्‍मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। इसलिए जब भी ‘राजतिलक’ रिलीज हो दर्शक जरूर सिनेमाघरों में जायें और फिल्‍म को देखें।

    फिल्‍म के निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा, अनिता शर्मा और सह निर्माता पद्म सिंह ने भी ‘राजतिलक’ की शू‍ट खत्‍म होने के बाद सबों को बधाई दी और कहा कि बहुत अच्‍छा लगा रहा है हमने फिल्‍म ‘राजतिलक’ को बनारस से लेकर मुंबई तक शू‍ट किया है। इसके लिए सभी ने पूरी मेहनत की है। चाहे वो कलाकार हो या तकनीशियन। सभी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई,जिसके बाद यह फिल्‍म पूरी हो सकी है।

    # ‘राजतिलक’

    Keep Reading

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading