मुंबई, 05 जनवरी 2019: फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली उन्हें हमेशा खुश रखते हैं और विराट के साथ मैं बहुत खुश हूं, सिडनी में कोहली के साथ बेहतरीन वक्त बिता रहीं फिल्म ‘‘जीरो’ की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आप मुझे खुश रखते हैं।

बता दें कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रही टेस्ट मैच सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं और उनका समर्थन करने के लिए अनुष्का उन्हें खुशनुमा कंपनी दे रही हैं। वह कोहली के साथ कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टीम इंडिया की बैठक में शामिल हुईं। दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह और नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया।






