मुंबई, 16 दिसम्बर 2018: शाहरुख खान ने फिल्म ‘जीरो’ में काम करने की खास वजह बताई है। बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में व्यस्त है। शाहरुख ने फिल्म में बौना का किरदार निभाया है। उन्होंने जीरो जैसी फिल्म को कई कारणों से हां कहा है।
उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल है कि आप अपने आपको पैसे, शोहरत तक सीमित करके रख सकें।’ शाहरुख खान ने कहा कि उनकी अम्मी कहती थीं कि चांदी के प्लेट में खाने से सबकुछ नहीं हो जायेगा। यही वजह है कि मैं वह करता रहूं , जिससे मुझे 25-30 साल की उम्र से पहले खुशी मिलती थी। चूंकि यह जरूरी है कि आपको शुरुआत वाला उत्साह बरकरार रखना पड़ता है। मेरे लिए अच्छा है कि मैं हीरो जैसा अच्छे कपड़े पहन लेता, डांस कर लेता लेकिन मुझे भी ऐसा लगना चाहिए कि यदि शाम में मैं वापस आऊं और मेरा परिवार मुझसे पूछे तो मेरे पास कुछ बताते के लिए हो कि मैंने कुछ नया किया है। इसलिए उस उत्साह को बना कर रखने के लिए मेरा कुछ अलग और उत्साहजनक करते रहना जरूरी है।
किंग खान ने कहा कि मेरे लिए हर दिन चैलेंज होता है कि मैं कुछ नया करूं। कभी-कभी वह आसान भी होता है। कभी कठिन भी होता है। लेकिन मुझे खुद को कठिन काम देना और चैलेंज करना पसंद आता है।’







