मुंबई, 08 दिसम्बर 2018: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर द्रौपदी का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका बहुत जल्द आमिर खान की फिल्म ‘‘महाभारत’ में द्रौपदी का रोल निभा सकती हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने इस रोल को निभाने से इनकार कर दिया है।
दरअसल दीपिका ने ‘महाभारत’ में काम करने से ही इनकार कर दिया है। दीपिका ने हाल ही में रणवीर सिंह से शादी की है। दीपिका की इस वर्ष फिल्म ‘‘पद्मावत’ प्रदर्शित हुयी है। दीपिका शादी के बाद मेघना गुलार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जो एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड होगी।







