मुंबई, 06 दिसम्बर 2018: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि वह मराकेश और फ्लोरेंस के फिल्म समारोहों में दर्शकों को अपनी फिल्म ‘मुल्क’ और ‘मनमर्जियां’ दिखाने को लेकर उत्साहित हैं।

तापसी ने सोमवार रात ट्वीट किया, पागलपन भरे हफ्तों की तरह आखिरकार एक कामकाजी अवकाश पर जा रही हूं। वैसे तो मैं इस साल के अपने दो खूबसूरत रत्न ‘‘मुल्क’ और ‘‘मनमर्जियां’ को समारोह में दर्शकों को दिखाने जा रही हूं, लेकिन मेरी सूची में मराकेश और फ्लोरेंस शहरों में घूमने का आनंद लेना भी शामिल है।
‘‘मुल्क’ एक मुस्लिम परिवार पर आधारित है, जबकि ‘‘मनमर्जियां’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर निर्मित एक प्रेम कहानी है। तापसी की अगली फिल्म ‘‘बदला’ है, जिसमें वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।







