नई दिल्ली, 06 सितम्बर 2018: कहते हैं प्यार और सोशल मीडिया के इस दौर की जंग में सब जायज हैं इसका ताजा उदाहरण सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ देखने को मिला।
दरअसल बिग बी ने सोमवार को ट्विटर पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कमाल खान का स्वागत कर लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि बिग बी ने खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल खान को वेलकम बैक करते हुए चुटकी ली। बता दें कि कमाल खान ट्विटर पर सेलेब्रिटीज को लेकर अपमानजनक ट्वीट और सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटी पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कमाल खान को टैग करते हुए उन्हें कभी ना बदलने वाला कहा है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कभी ना बदलने वाले कमाल आर खान सीधी बात करने वाले वापस आ गए हैं। सीट बेल्ट बांध लें। इसके साथ हंसने वाली कैसी बनाई।
बता दे कि एक बड़े बैनर की फिल्म का क्लाइमेक्स शेयर करने की वजह से लड़के को बैन कर दिया था। ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद पूर्व बिग बी बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान ने अपनी जान तक देने की बात कही थी, साथ इसके लिए उन्होंने ट्विटर से कानूनी लड़ाई लड़ने की चेतावनी भी दी थी।







