मुंबई, 19 जनवरी 2019: एंड टीवी पर जारी शो ‘लाल इश्क़’ सुपरनैचुरल किस्सों के साथ जुनून भरी प्रेम कहानियों से भरपूर है। अभी शो के अगले एपिसोड की एक कहानी में नजर आएंगी एक्ट्रेस शीना बजाज।
बता दें कि एंड टीवी पर लाली शो का प्रसारण शनिवार और रविवार रात 10:00 बजे किया जा रहा है। बहुत से लोगों को शायद यह नहीं पता होगा कि शीना न सिर्फ एक अच्छी कलाकार है, बल्कि एक टैलेंटेड प्रशिक्षित डांसर भी हैं। जैसे ही उन्हें यह पता चला कि इस कहानी में डांस भी होगा तो उन्होंने इसे खुद ही कोरियोग्राफ करने का फैसला किया।

जहां डांस करने को लेकर एक्ट्रेस बेहद उत्साहित थी वहीं उन्होंने ‘लड़की आंख मारे’ के ताजा संस्करण को कोरियोग्राफ किया है। जिसमें सभी कलाकारों ने इस गाने की धुन पर उनके साथ कदम ताल मिलाया है शीना ने सभी कलाकारों के कोरियोग्राफी की और खुद भी जमकर नाची। बता दें कि यह कलाकार शीघ्र ही दुल्हन बनने जा रही हैं।







