मि टू कैम्पेन और कास्टिंग काउच बॉलीवुड में नया मुद्दा नहीं। काफी सालों से यह चला आ रहा है। इस मामले में कई हीरोइन इसकी शिकार भी हो चुकी हैं। इसे लेकर कई एक्ट्रेस ने नए खुलास किए। वहीं अब एक और एक्ट्रेस माही गिल ने भी पिछले हफ्ते लखनऊ आने पर अपनी आप बीती सुनाई। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर के खासी चर्चा में है। बता दें कि माही गिल को फिल्मों में बोल्ड किरदारों के लिए जाना जाता है।
माही ने अपने करियर में साहब बीवी और गैंगस्टर से लेकर पान सिंह तोमर जैसी बड़ी फिल्में की हैं। इस दौरान फिल्म फेयर अवॉर्ड भी उनकी झोली में आ चुका है। इसके बावजूद फैंस को उनकी फिल्मों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। पिछले दिनों लखनऊ शहर आई माही ने कहा की करियर की शुरूआत में मुझे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मीडिया ख़बरों के अनुसार उन्होंने कहा कि एक बार मैं जब डायरेक्टर से मिलने गयी उस डॉयरेक्टर का नाम तो मुझे याद नहीं हैं, तो मैंने उस समय सलवार सूट पहना हुआ था। मुझसे मिलने पर उसने कहा कि अगर तुम सूट पहन कर आओगी तो कोई तुम्हें अपनी फिल्म में नहीं लेगा। उसने कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगती हो! उस वक्त मैं मुंबई में नयी थी इसलिए मालूम नहीं था कि कौन सही है और कौन गलत। मैं बस ऐसी सिचुएशन में उस जगह से भागने में ही भलाई समझती थी।






