मुंबई, 24 जून। कुछ अलग क्रिएटिव वर्क करने के लिए जाने वाले अजय देवगन अब नयी रोचक स्क्रिप्ट पर काम करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक अजय देवगन बड़े पर्दे पर शेर सिंह राणा का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। राणा पर 25 जुलाई 2001 को पूर्व डकैत और सांसद फूलन देवी के दिल्ली स्थित घर पर उनकी हत्या का आरोप लगा था। एक सूत्र के मुताबिक राणा की दिलचस्प जिंदगी ने अजय का ध्यान इस फिल्म की ओर खींचा। जो 2004 में तिहाड़ जेल से भागा और फिर उसने दावा किया कि वह 12 वीं शताब्दी के भारतीय शासक पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को लाने के लिए अफगानिस्तान गया है।
2006 में वह कोलकाता में पकड़ा गया। उसने अपनी जेल डायरी में ‘तिहाड़ से काबुल कंधार तक’ नाम से एक किताब भी लिखी थी। 2014 में दिल्ली की एक कोर्ट ने राणा को हत्त्या मामले में दोषी पाया था। बताया जा रहा है कि अजय देवगन इस फिल्म के लिए अगले साल से तैयारी शुरू करेंगे। फिल्म के डायरेक्टर को लेकर कंफ्यूजन है लेकिन कहा जा रहा हैं की अजय खुद इस फिल्म की बायोपिक करने का मन बना रहे हैं।
फिलहाल अजय देवगन मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर बन रही फिल्म तानाजी द अनशन ग्वालियर को लेकर बिजी हैं इस फिल्म को लेकर अजय ने पिछले साल, फिल्म का फर्स्ट लुक अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया था।







