Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    ‘छोटी सी गुजारिश‘ कान्स फिल्म फेस्टिवल में

    By March 4, 2018Updated:March 4, 2018 फिल्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    24 अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में अबतक मिले 12 अवार्ड 

    स्पेशल प्रीमियर: चंद मिनटों में झकझोरती रिश्तों और संवेदनाओं की लघुफिल्म 

    लखनऊ, 4 मार्च। हमारे संस्कारों-मानवीय संवेदनाओं के बदलते परिवेश में नयी पीढ़ी में तेज़ी से होते अवमूल्यन को रेखांकित करती लखनऊ में बनी लघु फिल्म ‘छोटी सी गुजारिश’ ने मई में पेरिस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी जगह बना ली है। टीएनवी फिल्म्स के बैनर पर बनी निर्माता-निर्देशक प्रज्ञेश कुमार इस फिल्म ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर 24 बार आधिकारिक चयन प्राप्त करते हुए अबतक बेस्ट शार्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट इंडियन शार्टफिल्म कैटेगरी सहित राइटिंग, डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राॅफी व एक्टिंग कैटेगरी में 12 अवार्ड हासिल किए हैं।
    निर्माता के तौर पर रजत कपूर के साथ ‘रैट रेस’, शर्लिन चोपड़ा के साथ ‘चमेली’, मुम्बई की लोकल टेªनों की समस्या पर ‘डियर लोकल’, सफाई अभियान पर ‘स्वच्छ भारत’,  ‘हाफ ट्रुथ’, ‘क्यूट गर्ल’, ‘मीना’ जैसी कई चर्चित लघु फिल्में बना चुके प्रज्ञेशकुमार ने बताया कि फिल्म अगस्त 17 में पूरी हुई। इस वर्ष मई मध्य में कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित होगी।
    पिता-पुत्र के सम्बंधों की मीमांसा करती फिल्म में मुख्य चरित्र निभाने वाले ‘दंगल’, ‘मैरीकाॅम’, ‘फना’, ‘सरकार राज’, ‘तलवार’ व ‘मंजुनाथ’ जैसी चर्चित फिल्मों के अभिनेता शिशिर शर्मा की मौजूदगी में फिल्म के लेखक-निर्देशक प्रज्ञेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले माना जाता था कि 25 साल में पीढ़ी बदल जाती है। मगर ग्लोबलाइजेशन के दौर में जेनरेशन चेंज का अंतराल काफी कम हो गया है। अब तो कोई पंद्रह साल का माॅडर्न बच्चा अपने नाॅलेज, इंटरेस्ट और एटीट्यूड के साथ सामने खड़ा होकर हमें एहसास करा देता है कि पीढ़ी बदल गई है। छोटी सी गुजारिश तेजी से बदलती इसी पीढ़ी की कहानी है। नई पीढ़ी उन मूल्यों को तवज्जो नहीं देती जो समाज के लिए बुनियादी और अहम हैं। उसे सिर्फ सक्सेज, कॅरियर और अपनी परेशानियों से मतलब है। ऐेसे में मां-बाप या हमारे बुजुर्ग खुद को कहां पाते हैं? वो नई पीढ़ी से तालमेल मिलाएंगे या फिर अपनी सोच संस्कारों के साथ आगे बढ़ेंगे? ये फिल्म का अहम मुद्दा है। फिल्म सिर्फ दृष्टांत ही नहीं पेश करती बल्कि एक नई दृष्टि भी सामने रखती है। क्या नई पीढ़ी वाकई इतनी मशगूल हो गई है कि हम अपने मां-बाप की नन्हीं गुजारिशें भी न पूरी कर सकें…. इस तरह की पीढ़़ी में पारिवारिक रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं का भविष्य क्या है? समाज को किस दिशा में लेकर जाएंगे? फिल्म यही अहसास कराने की कोशिश है। लखनऊ और आसपास शूट हुई फिल्म में इंदर कुमार, शिशिर शर्मा और स्मिता जयकर जैसे नामी फिल्मी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार हंै। सिनेमेटोग्राॅफी सन् 2012 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘फिल्मिस्तान’ फेम शुभ्रांशु दास की है। फिल्म के अधिकार हाट स्टार और बंजारा लेने को तैयार हैं पर बातचीत फाइनल नहीं हुई है।
    कान्स फेस्टिवल से पहले फिल्म वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, वेनेजुएला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोजारिटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सेफालू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, एनईजेड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सदर्न स्टेट इंडो फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई है। देश में हुए समारोहों में मुंबई इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, नोएडा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जोधपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, शान-ए-अवध फिल्म फेस्टिवल, टाॅप शाट्र्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फाइव काॅन्टीनेंट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बंज़ारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, लेक व्यू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, साउथ फिल्म एंड आट्र्स अकादमी फेस्टिवल में शामिल होकर 12 अवार्ड हासिल कर चुकी है। फिल्म के पुरस्कार-सम्मान व सराहना का ये सिलसिला अभी थमा नहीं। फिल्म के एक स्पेशल शो के लिए माननीय राज्यपाल राम नाईक को निमंत्रित किया गया है।

    #Chhoti si Guzaarish

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading