पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुःख की लहर
मुंबई, 25 फरवरी। भारत की सदाबहार हीरोइन श्रीदेवी अब नहीं रही, बीती रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे लीं। वह एक पारिवारिक शादी समारोह के सिलसिले में अपने पति पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी दुबई में थीं, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने से उनका परिवार तो सदमे में है ही साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके तमाम चाहने वाले भी इस खबर से हैरान- परेशांन हैं। लोगों को अभी तक इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही।







