मुंबई, 27 जून। जैकलीन फर्नांडिस अब एक हॉरर फिल्म में नज़र आने वाली है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘डेफिनेशन ऑफ फियर’ के बारे में चर्चा की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर वह काफी रोमांच महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हॉरर फिल्म को जेम्स सिम्पसन ने किया है। जिनका दावा है कि इस साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की कहानी दर्शकों की नींद उड़ा देगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि फिल्म में जैकलिन ने बेहतरीन काम किया है और वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हॉरर फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है इस फिल्म कि कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि कल्पना कीजिए कैसा होता है जब डर को बड़ी ही चालाकी से तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है इस फिल्म में जैकी और उनके फ्रेंड्स को एक सुनसान जगह पर वीकेंड एंड हॉलीडे मनाने का सीन देखने को मिलता है। जहां उनके साथ लगातार डरावनी और अजीबोगरीब घटनाएं होती है दरअसल इस फिल्म में जैकलीन और उनकी तीन दोस्तों का एक आत्मा से सामना होता दिखाया गया है।
इस फिल्म ज्यादातर शूटिंग कनाडा में हुई है जिसकी कहानी चार दोस्तों के आस पास घूमती है फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वीकेंड के लिए बने घने जंगल के बीच सुसान मेंशन में बीतता हर लम्हा मुश्किलों से भरा रहता है। दरअसल रात में खेल-खेल में वह एक आत्मा को बुला लेते हैं जिसके बाद ऐसी चीजें होने लगती हैं। जिसपर किसी का बस नहीं रहता है इस दौरान लड़कियां अपने आसपास मंडराने वाले हर खतरे से जान बचाने की पूरी कोशिश करती दिखाई देती है। खतरा उनके इतने पास होता है जिसकी वह कभी कल्पना भी नहीं कर सकती।







