अधूरी प्रेम कहानी को दर्शाता है ट्रेलर
मुंबई, 10 सितम्बर 2018: महेश भट्ट की अपकमिंग फिल्म जलेबी-द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ट्रेलर में रोमांस और सस्पेंस है। ट्रेलर की शुरूआत रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा के साथ शुरु होती है।
कहानी की बात करें तो रिया और वरुण मिलते हैं और दोनों को प्यार हो जाता है। प्यार आगे बढ़ता है और दोनों शादी करने का निर्णय लेते हैं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगते हैं। रिया वरुण को छोडक़र चली जाती हैं। उनकी ये नोक झोंक अंत तक आपको उत्साहित करती है कि फिल्म में आगे क्या होगा? एक-दूसरे से सच्चा इश्क करने वाले दो प्रेमी क्यों एक-दूसरे से अलग हो गए?
बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह कुबूल है, वीरा और रियलिटी शो बिग बॉस में दिख चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।








1 Comment
Magnificent beat ! I wish to apprentice even as you amend your website, how could i subscribe for a weblog web site?
The account helped me a applicable deal. I were a little bit familiar of this your broadcast provided shiny clear idea