Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    ‘बॉर्डर’ फिल्‍म प्रमोशन को निरहुआ पहुंचे मोतिहारी के स्‍कूलों में

    By June 13, 2018Updated:June 13, 2018 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 722
    • अभिभावकों से कहा – बच्‍चों को भी दिखायें ‘बॉर्डर’
    • बॉर्डर के जवान खेल के मैदान का दूसरा मैच आज मोतिहारी में

    पटना/मोतिहारी, 13 जून। जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने आज मोतिहारी के विभिन्‍न स्‍कूलों में जाकर बच्‍चों, अभिभावकों व शिक्षकों से मुलाकात की और उनसे भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ देखने की अपील की। निरहुआ ने उनसे कहा कि फिल्‍म ‘बॉर्डर’ को सेंसर बोर्ड ने U/A  सर्टिफि‍केट दिया है और 12 साल से कम उम्र के बच्‍चों को भी दिखाने की परमीशन दी है। इसलिए अपनी भाषा की फिल्‍म को देखें, जो  15 मई को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निरहुआ ने इस दौरान बच्‍चों के साथ सेल्‍फी भी ली और स्‍कूल में वृक्षारोपण भी किया।

    बता दें कि इन दिनों निरहुआ एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ को प्रमोट करने के लिए निरहुआ समेत फिल्‍म की पूरी कास्‍ट बिहार के विभिन्‍न जिलों में स्‍थानीय एकादश के साथ क्रिकेट मैच खेल रही है। इसे प्रमोशनल एक्टिविटी को ‘बॉर्डर के जवान, खेल के मैदान’ का नाम दिया गया है, जिसका तीसरा मैच आज मोतिहारी के गांधी मैदान में पूर्व विधायक श्री पवन जायसवाल और मोतिहारी जिला पार्षद श्रीमती प्रियंका जायसवाल के सहयोग से किया जा रहा है।

    इस बारे में निरहुआ ने पवन जायसवाल और प्रियंका जायसवाल का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि भोजपुरी भाषा को प्रोत्‍साहन देने में जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है।

    गौरतलब है कि इससे पहले 11 जून को बक्‍सर और 12 जून को गोपालगंज में बॉर्डर 11 ने स्‍थानीय टीमों को शानदार मुकाबले में हरा दिया था। वहीं ‘बॉर्डर के जवान, खेल के मैदान’ के तहत 14 जून को बेगूसराय और 15 जून को मुजफ्फरपुर में क्रिकेट मैच के जरिये निरहुआ अपनी फिल्‍म‘बॉर्डर’ को प्रमोट करेंगे। फिल्‍म के प्रोड्यूसर – एक्‍टर प्रवेश लाल यादव ने बताया कि ‘बॉर्डर के जवान, खेल के मैदान में’ अभियान भोजपुरी भाषा की फिल्‍मों पर लगने वाले अश्‍लीलता के दाग को लोगों के जेहन से मिटाने का काम करेंगे। फिल्‍म बॉर्डर को संतोष मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत  और प्रचारक हैं रंजन सिन्हा और उदय भगत। फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।

    #दिनेशलाल यादव निरहुआ #निरहुआ एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड #बॉर्डर

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026
    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading