पटना, 26 जनवरी 2019: रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म ‘राज तिलक’ का फर्स्ट लुक आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया है। सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा वाले इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक में कल्लू का अवतार रिवेंज लुक है, जबकि इस पोस्टर में सुपर विलेन अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, पद्म सिंह, संजय पांडेय, देव सिंह और सोनालिका प्रसाद भी नज़र आ रही है। ‘राज तिलक‘ का फर्स्ट लुक रजनीश मिश्रा की अब तक आयी फिल्मों से बिलकुल अलग और नया है, लेकिन बेहद आकर्षक है।
बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनकर तैयार फ़िल्म ‘राज तिलक‘ के निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा, अनिता शर्मा और सह निर्माता पद्म सिंह हैं। फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही हम फ़िल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे।





