मुंबई, 09 जुलाई 2018: आखिर ऋतिक रोशन ने संजय लीला भंसाली को क्यों न कहा। समीक्षक इस बात का पता लगाने की कोशिश में है। फिलहाल देवदास, बाज़ीगर मस्तानी और पद्मावत जैसी बड़ी और हिट फिल्में बना चुके फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया, लेकिन ऋतिक ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में भंसाली अपनी एक फिल्म के लिए ऋतिक के पास गए, लेकिन ऋतिक ने बिना कोई वजह बताए भंसाली को मना कर दिया। उन्हें यह बात समझ में नहीं आयी कि ऋतिक ने उन्हें क्यों मना किया। इस बीच उन्होंने उन्हें मना करने कि वजह भी नहीं बताई। अब भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए किसी और एक्टर की तलाश में हैं।
बता दें कि भंसाली की यह फिल्म मलयालम फिल्म हिंदी रीमिक्स होगी फिल्में मोहनलाल लीड रोल में थे। मोहनलाल ने एक ऐसे शिकारी का रोल प्ले किया था, जो अपने गांव को नरभक्षी तेंदुए के चंगुल से बचाता है। अब देखना यह है कि संजय लीला भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए किसे साइन करते हैं। वैसे सोचने वाली बात तो यह है कि आखिर ऋतिक ने भंसाली की फिल्म करने से मना क्यों किया। क्या इसकी वजह डेट की कमी या फिर कोई और मनमुटाव तो नहीं। खबरनवीस इस बात का पता लगाने कि कोशिश कर रहे हैं।






