मुंबई, 17 मई। एएलटी बालाजी का अगला शो ‘द फैमिली-इट्स अ ब्लडी बिजनेस’ शीघ्र ही आने वाला है, जिसमें फिल्म और टेलीविजन स्टार दोनों के कुछ बड़े चेहरे शामिल हैं। प्रतिभाशाली विवेक ओबेरॉय, रवि किशन और ऋतिक धंजानी में लीड रोल में देखने को मिलेंगे, इसके साथ ही निर्माताओं ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री संदीप धर को इसके लिए बतौर अभिनेत्री अनुबंधित किया है।
अभिनेत्री संदीप धर इससे पहले ‘हीरोपंती’ और ‘दबंग 2’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, इस कार्यक्रम के साथ वह अपनी डिजिटल शुरुआत कर रही हैं और उन्हें श्वेता की भूमिका के लिए अनुबंधित किया जाएगा, जो रवि किशन और विवेक ओबेरॉय की बहन हैं।
इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले विवेक ओबेरॉय, रवि किशन और ऋतिक धंजानी है और फिलहाल इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है और शीघ्र ही एएलटी बालाजी के ऐप और वेबसाइट पर पहला टीज़र देखने को मिलेगा।







